Live :छत्तीसगढ़ साय मंत्रिमंडल के 9 मंत्रियों ने ली शपथ



 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंत्रिमंडल का शुक्रवार को विस्तारित हो गया है। इसके लिए छत्तीसगढ़ राजभवन में शपथ कार्यक्रय हुआ।  इस दरमियान प्रदेश के नव निर्वाचित 09 विधायकों के कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली।

 


छत्तीसगढ़ में CM विष्णु देव साय के मंत्री मंडल का जा विस्तार समारोह राजधानी रायपुर स्थित राजभवन में तय समय से थोड़ी देर में शुरू हुआ था।



देखिए मंत्रियों की लिस्ट


जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ में विष्णु देव साय के विस्तारित होने वाले मंत्री मंडल में कुल नौ विधायक मंत्री के रूप में शपथ लिए। इसमें राजधानी की रायपुर दक्षिण सीट से विधायक बृजमोहन अग्रवाल, बलरामपुर-रामानुजगंज जिले की रामानुजगंज सीट से विधायक रामविचार नेताम, बस्तर के नारायणपुर सीट से विधायक केदार कश्यप, दुर्ग संभाग की बेमेतरा जिला स्थित नवागढ़ सीट से विधायक दयाल दास बघेल, कोरबा सीट से बने विधायक लखनलाल देवांगन, मनेंद्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी जिले की मनेंद्रगढ़ क्षेत्र के विधायक श्याम बिहारी जयसवाल, रायगढ़ सीट के विधायक ओपी.चौधरी, सूरजपुर जिले की भटगांव विधायक लक्ष्मी राजवाड़े और बलौदाबाजार-भाटापारा जिले की बलौदाबाजार से विधायक टंकराम वर्मा कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लिया।


CM, डिप्टी CM ले चुके है शपथ


छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव में बहुमत के जादुई आंकड़े को पार करने के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) को गवर्नर ने सरकार बनाने का निर्देश दिया था। इसके बाद BJP की ओर से जशपुर जिले की कुनकुरी सीट से विधायक विष्णु देव साय को मुख्यमंत्री बनाया गया था। जबकि दुर्ग संभाग की कबीरधाम जिले की कवर्धा सीट से MLA बने विजय शर्मा और बिलासपुर संभाग के मुंगेली जिले की लोरमी सीट से विधायक बने अरुण साव को प्रदेश का उप मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया था। मुख्यमंत्री और दोनों उप मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह पहले ही आयोजित हो चुका हैं।

Post a Comment

0 Comments