केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में INDIA ब्लॉक एकजुट, रामलीला मैदान में करेंगे प्रदर्शन


नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में इंडिया ब्लॉक एकजुट है। इंडिया ब्लॉक ने अब दिल्ली में मेगा रैली का ऐलान किया है। 31 मार्च को दिल्ली के रामलीला ग्राउंड में INDIA ब्लॉक ने विशाल प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। यहां बता दें कि दिल्ली के कथित शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया है। आम आदमी पार्टी INDIAगठबंधन की हिस्सा है। अब INDIA गठबंधन के नेताओं ने केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद एकजुटता दिखाते हुए रामलीला मैदान में मेगा रैली आयोजित करने की बात कही है। दिल्ली की मंत्री और AAP नेता आतिशी ने कहा, ‘INDIA गठबंधन 31 मार्च को रामलीला मैदान में ‘महा रैली का आयोजन कर रही है। यह अरविंद केजरीवाल को बचाने के लिए नहीं बल्कि लोकतंत्र को बचाने के लिए आयोजित किया जा रहा है। विपक्ष को एकतरफा हमलों का सामना करना पड़ रहा है। ्र्रक्क नेता और दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, ‘रामलीला मैदान एक ऐतिहासिक जगह है। देश के बड़े-बड़े आंदोलन रामलीला मैदान में हुए, आम आदमी पार्टी का उदय रामलीला मैदान से हुआ है... इसमें (महा रैली) INDIA गठबंधन के तमाम बड़े नेता शामिल होंगे और देश को, विश्व को संदेश देंगे।

Post a Comment

0 Comments