यह लोकसभा चुनाव एक नए भारत के निर्माण का चुनाव है : बृजमोहन

रायपुर । लोकसभा चुनाव की तारीख नजदीक आने के साथ ही भारतीय जनता पार्टी भी पूरी ताकत के साथ मैदान में उतर पड़ी है। रायपुर लोकसभा से पार्टी उम्मीदवार बृजमोहन अग्रवाल ने अपना जनसंपर्क तेज़ कर दिया है। इसी कड़ी में उन्होंने गुरुवार को अभनपुर विधानसभा क्षेत्र के चम्पारण और नवापारा मंडल में रोड शो किया और जनसंपर्क अभियान चलाया।

बृजमोहन अग्रवाल के अभियान की शुरुवात चम्पारण मंडल के भिलाई गांव से हुई जिसके बाद  तोरला, टीला, चम्पारण, पोंड गांव में जनसंपर्क किया इसके बाद बृजमोहन अग्रवाल नवापारा मण्डल के मंदलोर, परसदा, छांटा, पारागांव, नवागांव इलाकों में जनता से मुलाकात कर भाजपा के लिए वोट मांगे और मोदी को एक बार पुनः प्रधानमंत्री बनाने की अपील की।

जनता को संबोधित करते हुए अग्रवाल ने कहा कि, पिछले 10 सालों में मोदी ने सबका साथ सबका विकास पर काम किया है। मोदी की गारंटी आज सबसे बड़ी गारंटी है जिसपर सभी को विश्वास है। मोदी ने जो वादे किए वो सभी पूरे किए है। मोदी जी के कारण ही अयोध्या में करीब 500 सालों बाद राम लला का भव्य मंदिर का निर्माण हो सका। छत्तीसगढ़ में विष्णु देव साय के मुख्यमंत्री बनने के बाद से खुशहाली है। केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार ने 5 सालों के वादों को 3 महीनों में ही पूरा कर दिया है।

उन्होंने कहा कि यह लोकसभा चुनाव राष्ट्र निर्माण का चुनाव है। यह भारत को विश्व गुरु बनाने का चुनाव है। विकसित भारत बनाने का चुनाव है यह चुनाव भारतीयों को विश्व में आत्म सम्मान दिलाने का चुनाव है। एक ऐसे भारत के निर्माण का चुनाव है जहां गरीब महिला युवा किसान को आत्म निर्भर बनाने उनके जीवन में खुशहाली लाने का चुनाव है। इसलिए सभी लोग प्रचंड मतों से भाजपा को विजयी बनाएं और केंद्र में मोदी सरकार को मजबूत बनाएं।

इस जनसंपर्क अभियान में सांसद सुनील सोनी, विधायक इंद्र कुमार, अशोक बजाज, मंडल अध्यक्ष नवापारा उमेश यादव, मंडल अध्यक्ष चम्पारण नारायण यादव, सुनील मिश्रा, ओम प्रकाश साहू, दिनेश्वर साहू, दिनेश्वर साहू, पुन्नूलाल साहू, भगवत ध्रुव,गोविंद साहू, मयंक देवांगन समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद है।

Post a Comment

0 Comments