महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव में शामिल हुए सीएम साय और बृजमोहन

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश के लाडले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं दक्षिण विधान सभा के विधायक बृजमोहन अग्रवाल,एवं उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा द्वारा भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव में शामिल होकर सकल जैन समाज के विभिन्न मंडल जो अपने सेवाए विभिन्न क्षेत्रों में कर रहे है उनका सम्मान मुख्यमंत्री ने किया। जैन समाज का आभार व्यक्त करना चाहूंगा मैं पहली बार इस भारत में प्रसिद्ध जैन दादा बाड़ी में आया हु। महावीर स्वामी सत्य अहिंसा का उपदेश दिए है वो जैन धर्म के अलावा सभी जनमानस के लिए है उन उपदेशों को सभी को अंगीकार करना चाहिए। छत्तीसगढ़ सौभाग्यशाली है।जहा विश्वप्रसिद्ध आचार्य विद्यासागर महाराज जी ने समाधि ली है जिनकी समाधि का दर्शन अभी कुछ दिन पूर्व में मैने किया है।छत्तीसगढ़ की धरा काफी धन्य हो गई जहा इतने महान संत ने समाधि ली और एक बड़ा तीर्थ का निर्माण वहा हो रहा है जैन समाज सेवा कार्य में हमेशा आगे रहता है मैं सभी मंडलों को बधाई एवं शुभकामनाएं देता हु छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय,दक्षिण विधायक रायपुर लोकसभा के प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल, उत्तर विधान सभा के विधायक पुरंदर मिश्रा उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments