प्रदूषण निवारण के लिए हुआ यज्ञ

तिल्दा-नेवरा। अखिल विश्व गायत्री परिवार के आह्वान पर गृहे-गृहे गायत्री यज्ञ का कार्यक्रम किया गया। बुद्ध पूर्णिमा से प्रारंभ हुए वैचारिक व पर्यावरणीय प्रदूषण निवारण के लिए हुए यज्ञ में अंचल के ग्राम कुथरौद, हिरमी, सकलोर व भिलौनी के लगभग 200 घरों में यज्ञ संपन्न किया गया।

गायत्री प्रज्ञा पीठ हिरमी के परिव्राजक आचार्य श्याम सुंदर साहू व विशाल सिन्हा ने संयुक्त रूप से बताया कि गायत्री परिवार के बहनों के समूह द्वारा सराहनीय योगदान दिया गया। और बताया बुद्ध पूर्णिमा से पूरे चार दिनों तक पूरे विश्व में एक साथ यज्ञ संपन्न किया गया।


Post a Comment

0 Comments