हत्याकांड के फरार आरोपी चाचा-भतीजा गिरफ्तार

 

भिलाई । दुर्ग गंजापारा में 21 मई 2024 को हुए मंत्री यादव हत्याकांड के फारार आरोपी हिस्ट्रीशीटर अजय दुबे और उसका भतीजा अमिताभ दुबे उर्फ  चंदु दुबे को कोंडागांव से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस की टीमें लगातार उनका लोकेशन सर्च कर रही थी। शनिवार को पुलिस ने दोनों को कोंडागांव से दबोचा और दुर्ग लेकर पहुंची। दुर्ग लाने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। बता दें 21 मई 2024 को गंजापारा में पार्किंग ठेकेदार मंत्री यादव की हत्या कर दी गई। शराब की दुकान से नदी की ओर जाते समय अक्षत दुबे, अमिताभ दुबे उर्फ चंदु, शुभम शर्मा और वंश राजपूत ने रा पुरानी रंजिश के कारण चाकू से हमला किया था। इस हमले में बुरी तरह घायल श्रीराम यादव उर्फ मंत्री यादव को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने इस मामले अक्षत दुबे उर्फ मान्य, शुभम शर्मा और वंश राजपूत को गिरफ्तार कर लिया।

वहीं साजिश कर्ता हिस्ट्रीशीटर अजय दुबे और उसका भतीजा अमिताभ दुबे उर्फ चंदु दुबे फरार थे। फरार आरोपियों की तलाश के लिए दुर्ग पुलिस की अलग अलग टीमें आरोपियों की तलाश में लगी रही। इस बीच  सूचना मिली कि आरोपी अमिताभ दुबे उर्फ चंदू और अजय दुबे कोण्डागांव में छिपे हुए हैं। इसके बाद पुलिस टीम कोंडागांव पहुंची और वहां से दोनों को गिरफ्तार किया। घटना के बाद चंदु दुबे आरोपियों के साथ अपने चाचा अजय दुबे के घर (गणपति विहार) गया था और वहां से अपने चाचा अजय दुबे के साथ गिरफ्तारी से बचने के लिए कोण्डगांव चला गया। पुलिस ने इस मामले में अमिताभ दुबे उर्फ चंदू व षडय़त्र रचने व आरोपी को छिपाने के मामले में अजय दुबे गिरफ्तार किया गया है।

Post a Comment

0 Comments