छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन बारिश होने के साथ ही अंधड़ चलने की चेतावनी

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में मानसून की एंट्री के बाद लगातार आगे बढ़ रहा है। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग के जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 5 दिन तक प्रदेश में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने के साथ अंधड़ चल सकती है। रविवार को बारिश होने से कई जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया।

रायपुर, बलौदाबाजार, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, बिलासपुर, पेंड्रा, मुंगेली, कोरबा, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, राजनांदगांव, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, बीजापुर, नारायणपुर में बूंदाबांदी के आसार हैं। अगले 5 दिनों में प्रदेश में अधिकतम तापमान में 2-3°C की बढ़ोतरी होगी।

रविवार को रायपुर सहित कई जिलों में तेज हवा और गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश हुई। आंधी-तूफान से रायपुर में होर्डिंग्स गिर गए, कई घरों की छत टूट गई और अंदर पानी भर गया। इससे लोगों का काफी नुकसान हुआ है। कई जगह पेड़ गिरने से रोड जाम रहा। सोमवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री रहने की संभावना है।

बारिश के कारण कई जिलों में दिन का तापमान सामान्य से कम रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री बढ़ोतरी होगी। रविवार को सबसे अधिक तापमान बलरामपुर में 42.7°C रहा वही सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.2°C पेंड्रा में रिकॉर्ड किया गया।


Post a Comment

0 Comments