रायपुर। हवा के साथ आ रही समुद्री नमी से ठंड थोड़ी राहत है। इससे रात का तापमान बढ़ गया है। बुधवार को प्रदेश के मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में नमी बढ़ने के कारण रात के तापमान में और वृद्धि होगी। मौसम विज्ञानिकों के अनुसार बस्तर संभाग में कहीं-कहीं पर हल्की बारिश होने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है।
इस सिस्टम के असर से प्रदेश में नमी आने लगी है। नमी बढ़ने का असर रात के तापमान में दिखने लगा। सोमवार की तुलना में न्यूनतम तापमान मंगलवार को दो से तीन डिग्री तक बढ़ गया। राजधानी रायपुर में सोमवार को शीतलहर चली। न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री और सामान्य से साढ़े चार डिग्री नीचे चला गया। वहीं मंगलवार को पारा 11.8 डिग्री रिकार्ड किया गया। यह नार्मल से 1.1 डिग्री से कम है। 24 घंटे में करीब दो डिग्री की वृद्धि हो गई। इस वजह से मंगलवार काे कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत रही।
0 Comments