CBSE 12वीं बोर्ड में लड़कियों ने मारी बाजी! छत्तीसगढ़ के 82.17% स्टूडेंट्स पास


रायपुर। छत्तीसगढ़ बार्ड परीक्षा के परिणाम के बाद आज यानि 13 मई को सीबीएसई बोर्ड का परिणाम घोषित कर दिया गया है। आपको बता दें कि सीबीएसई ने मंगलवार को 12वीं बोर्ड के नतीजे जारी कर दिए हैं। वही जैसे छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा के बच्चों का परिणाम अच्छा आया था वैसे ही CBSE के 12वी के छात्र-छात्राओं का परिणाम काफी अच्छा आया है।

छत्तीसगढ़ से इतने बच्चों ने लिया था परीक्षा में हिस्सा

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ से 31 हजार 711 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में हिस्सा लिया था, जिनमें से 26 हजार 57 विद्यार्थी पास हुए हैं। इस तरह प्रदेश का ओवरऑल पास प्रतिशत 82.17% रहा है। खास बात यह है कि लड़कियों ने लड़कों से बेहतर रिजल्ट (CBSE 12th Result 2025) दिया है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, छत्तीसगढ़ से CBSE 12वीं की परीक्षा के लिए कुल 31,911 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से 31,711 स्टूडेंट्स ने एग्जाम में हिस्सा लिया। इनमें 16,696 लड़के और 15,015 लड़कियां शामिल थे।

लड़कियों ने मारी बाजी

वही आपको बता दें कि जैसे छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा में लड़कियों ने लड़कों से आगे थी वैसे ही CBSE 12वीं की परीक्षा में भी लड़कियों ने बाजी मार ली है। पिछले सालों की तरह इस बार भी लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से बेहतर रहा। परीक्षा में कुल 26,057 स्टूडेंट्स पास हुए।

इनमें 13,344 लड़कियां पास हुई हैं, जबकि 12,713 लड़कों ने सफलता हासिल की है। लड़कों का पास प्रतिशत 79.92% और लड़कियों का पास प्रतिशत 84.67% है। परिणाम देखने के लिए इस सीबीएसई की वेबसाइट cbse.gov.in, cbseresults.nic.in या results.cbse.nic.in पर जाएं।


Post a Comment

0 Comments