छत्तीसगढ़ी गाने पर थिरके CRPF जवान, जमकर होली खेली


बिलासपुर। केंद्रीय रिजर्व बल के जवानों व अफसरों ने बिलासपुर के भरनी स्थित ग्रुप सेंटर में रंगोत्सव के होली पर्व पर जमकर धमाल मचाते हुए रंग-गुलाल उड़ाए। इस दौरान छत्तीसगढ़ी गीतों के साथ जवान होली की मस्ती में झूमते नजर आए। जवानों के होली पर्व पर डांस का VIDEO सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। पूरे प्रदेश में होली की खुमारी है। ऐसे में हमारे देश की सुरक्षा में लगे जवान भले ही अपने परिवार और बच्चों से दूर है। ऐसे में घर से दूर रहकर उन्होंने कैंप में रंग पर्व होली पर्व को जमकर सेलिब्रेट किया। अफसर व जवानों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर रंगोत्सव की शुभकामनाएं दी।

अफसरों ने बताया कि हर कोई चाहता है कि कोई भी तीज-त्योहार अपने घर परिवार के साथ मनाएं। हमारे हर जवान पर्व पर अपने घर नहीं जा सकते। लिहाजा, उनके लिए पारिवारिक माहौल में होली मिलन का आयोजन किया गया। सुरक्षा बल के जवान बेहद मानसिक तनाव में रहते हैं। पूरे समय ड्यूटी के अलावा उनके पास समय नहीं रहता। खाली समय भी रहता है तो काम और परिवार से दूर रहने का टेंशन रहता है। ऐसे में इस आयोजन से जवानों को तनाव से दूर रहने का प्रयास किया गया है।

Post a Comment

0 Comments