अगले 2 दिन मौसम सामान्य, फिर ठंड बढ़ेगी : दुर्ग-रायपुर समेत कई जिलों में बढ़ा तापमान


रायपुर। छत्तीसगढ़ में अगले दो दिन मौसम में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन इसके बाद तापमान में गिरावट होगी। अनुमान है कि 2 से 3 डिग्री तक तापमान कम हो सकता है।

राज्य के लगभग सभी जिलों में पिछले तीन से चार दिनों में न्यूनतम तापमान 1 से 2 डिग्री बढ़ा है। अचानक तापमान में उतार-चढ़ाव से हाइपोथर्मिया, सर्दी-जुकाम और वायरल फीवर का खतरा बढ़ सकता है। डॉक्टरों ने दो लेयर में कपड़े पहनने की सलाह दी है।

मैदानी इलाकों में दुर्ग सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान पिछले तीन दिनों में 10°C से बढ़कर 14.8°C हो गया। रायपुर में भी न्यूनतम तापमान 13°C से बढ़कर लगभग 17°C तक पहुंच गया।

पिछले 24 घंटों में राज्य का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 31.7°C दंतेवाड़ा में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.4°C अंबिकापुर में दर्ज किया गया। पांच दिन पहले अंबिकापुर में तापमान 6°C तक गिर गया था, जो पिछले दस वर्षों में नवंबर महीने में पहली बार रिकॉर्ड हुआ।

Post a Comment

0 Comments